Wednesday, February 15, 2017

[rti4empowerment] लखनऊ में कैंडल मार्च निकाल की वोट डालने की अपील l [1 Attachment]

[Attachment(s) from urvashi sharma included below]

लखनऊ/15-02-17
 
आज विभिन्न पत्रकार संगठनों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों के साथ-साथ युवा और तरुण छात्रों न लखनऊ के जिलाधिकारी आवास से हजरतगंज जी.पी.. स्थित महात्मा गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर मतदाताओं से आने वाले 19 फरवरी को लखनऊ में होने वाले चुनावों में शत-प्रतिशत वोटिंग करने की अपील की l इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ से प्रकाशित होने वाले दैनिक एवं साप्ताहिक राष्ट्रीय समाचार-पत्र 'लखनऊ का अभिमान' और आजमगढ़ से प्रकाशित होने वाले देवल दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 1 महीने से चल रहे  मतदाता जागरूकता अभियान 2017 के तहत किया गया l
 
देश में आरटीआई गर्ल के नाम से प्रसिद्द ऐश्वर्या पाराशर ने हालिया समय के प्रसिद्द बॉलीवुड आइटम सॉंग 'लैला ओ लैला' की तर्ज पर लिखे अपने गाने " वोटर ओ वोटर वोटर, चला गया विंटर; न बैठ घुस के घर में; 19 को आ बाहरl" गाकर बरबस ही पूरे हजरतगंज का ध्यान इस कैंडल मार्च की तरफ खींच लिया l ऐश्वर्या ने यह गाना यूट्यूब लिंक https://youtu.be/h_NyAAAzibo पर भी अपलोड किया है l   
 
"बाकी काम छोड़ दो,19 को पहले वोट दोlवोट के लिए समय निकालो,कतई न इसको अब तुम टालो l तुम्हीं प्रदेश के भाग्य विधाता,बूथ पर पंहुचो हे मतदाता lलोकतंत्र का है अनुष्ठान,जरूर-जरूर करें मतदान l समझदार की यह पहचान,शरीर पे हो वोट देने का निशान l मेरा वोट मेरा भविष्य, मेरा भविष्य मेरा वोट l" कैंडल मार्च के प्रतिभागी जन हाथों में जलती मोमबत्ती लिए ये नारे लगाते हुए हजरतगंज से निकल रहे थे तो क्या राह चलते लोग और क्या दुकानदार, सभी का ध्यान बरबस ही इस march की और आकृष्ट हो रहा था l मार्च के साथ चल रहे स्वयंसेवियों ने जगह जगह लोगों से बातचीत कर उन्हें वोट का महत्व बताते हुए उन्हें आने वाले 19 फरवरी को वोट देने की शपथ भी दिलाई l
 
कार्यक्रम में जन जर्नलिस्ट एसोसिएशन,वतन की हिफाज़त (समाचार पत्र) ,न्यूज़ पर मिनट(समाचार पत्र),समाधान समाचार,आल india जर्नलिस्ट एसोसिएशन,सूचना का अधिकार बचाओ अभियान,सूचना का अधिकार कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन,राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फ़ोर्स ट्रस्ट, एस.आर.पी,डी. मेमोरियल समाज सेवा संस्थान,आफत और राहत (समाचार पत्र) लक्ष्मणपुरी टाइम्स (समाचार पत्र)  संस्थानों ने इस कार्यक्रम के सहयोगियों के रूप में शिरकत की l 
 
कार्यक्रम के अंत में लखनऊ का अभिमान समाचार पत्र के सम्पादक सफीर सिद्दीकी ने लखनऊ के प्रशासन,पुलिस और कार्यक्रम के प्रतिभागियों को जनता को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित करने के उनके  अभियान का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए  सभी से 19 फरवरी को स्वयं मतदान करने और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की l
 
-----------------------------------------------------------------------
ऐश्वर्या पाराशर लिखित वोट सॉंग : प्रकाशनार्थ
 
वोटर ओ वोटर वोटर, चला गया विंटर;
ना बैठ घुस के घर में,19 को आ बाहर l
 
लोकतंत्र का ये, मेला लगा है;
ऐसे में क्यों घर पे अकेला पड़ा है ?
 
पोल डेट याद रखना...हाँ ,आई.डी.-पर्ची साथ रखना..हाँ ;
पोल बूथ पे जा के, बटन है दबाना...हाँ हाँ  l
 
वोटर ओ.........................
 
वोट डालने को, जो न तू जाएगा;
अगले पोल तक सिस्टम, तुझे रुलाएगा l
 
आजा पहल कर...आ आ, साथी संग टहल कर ...आ आ;
पोल बूथ पे जाके , सिस्टम है बचाना... हाँ हाँ l 
 
वोटर ओ.........................
©Aishwarya Parashar   
 
__._,_.___

Attachment(s) from urvashi sharma | View attachments on the web

1 of 1 Photo(s)

Posted by: urvashi sharma <rtimahilamanchup@yahoo.co.in>
Reply via web post Reply to sender Reply to group Start a New Topic Messages in this topic (1)

Check out the automatic photo album with 1 photo(s) from this topic.
voting.jpg

Have you tried the highest rated email app?
With 4.5 stars in iTunes, the Yahoo Mail app is the highest rated email app on the market. What are you waiting for? Now you can access all your inboxes (Gmail, Outlook, AOL and more) in one place. Never delete an email again with 1000GB of free cloud storage.

.

__,_._,___

Tuesday, February 14, 2017

[rti4empowerment] समाजसेविका उर्वशी शर्मा ने UP CIC जावेद उस्मानी के खिलाफ लखनऊ CJM न्यायालय में दर्ज कराया आपराधिक मुकद्दमा l

__,_._,___

Saturday, February 11, 2017

Monday, February 6, 2017

[rti4empowerment] जावेद उस्मानी के खिलाफ ऍफ़.आई,आर. के लिए न्यायालय जायेंगी समाजसेविका उर्वशी शर्मा

लखनऊ / 06-02-17 .......... आरटीआई भवन के उद्घाटन के लिए बीते जुलाई माह में लखनऊ आने वाले भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा से सम्बंधित गोपनीय सूचना सार्वजनिक कर उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी चौतरफा फंसते नज़र आ रहे हैं l

लखनऊ की समाजसेविका और आरटीआई कार्यकत्री ने बीते जनवरी माह में इस मामले की ऍफ़.आई.आर. दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने की तहरीर लखनऊ के थाना विभूतिखंड को दी थी और थाने द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर लखनऊ की एस.एस.पी. को भी पत्र लिखा था l उर्वशी ने इस मामले की शिकायत भारत के उपराष्ट्रपति से भी की थी जिसका संज्ञान लेकर उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सख्त रुख अपनाते हुए बीते 9 जनवरी को सूबे के मुख्य सचिव को उर्वशी की शिकायत के उचित ध्यानाकर्षण के लिए पत्र लिखा है l उपराष्ट्रपति सचिवालय ने इस पत्र की प्रति यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त और उर्वशी को भी प्रेषित की है l

समाजसेविका उर्वशी ने बताया कि यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने बीते जुलाई माह में आरटीआई भवन के उद्घाटन के लिए आने वाले उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा से सम्बंधित गोपनीय सूचना अप्रैल माह में ही सोशल मीडिया फेसबुक पर सार्वजनिक कर उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को खतरे में डालने का गंभीर अपराध कारित किया है जावेद उस्मानी के कृत्य को आपराधिक कृत्य सिद्ध करने के प्रमाण के रूप में उर्वशी ने आयोग के जनसूचना अधिकारी तेजस्कर पाण्डेय के पत्र संख्या 3121/रा.सू.आ./2016  दिनांक  27-12-16 का उल्लेख करते हुए बताया कि पाण्डेय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार उपराष्ट्रपति का यह पत्र सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया जा सकता था l

बकौल उर्वशी क्योंकि यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी ने उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के  पत्र दिनांक 27 अप्रैल 2016 को अपने फेसबुक पर सार्वजनिक कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करने का अपराध  किया था अतः उन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मानी के खिलाफ ऍफ़.आई.आर. दर्ज कर विधिक कार्यवाही कराने के लिए उपराष्ट्रपति को पत्र लिखा था जिसे अब उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा सूबे के मुख्य सचिव को भेजा गया है l

उर्वशी ने बताया कि वे इस मामले में अब न्यायालय के माध्यम से उस्मानी के खिलाफ ऍफ़. आई.आर. दर्ज कराएंगी l 

__._,_.___

Posted by: urvashi sharma <rtimahilamanchup@yahoo.co.in>
Reply via web post Reply to sender Reply to group Start a New Topic Messages in this topic (1)

Have you tried the highest rated email app?
With 4.5 stars in iTunes, the Yahoo Mail app is the highest rated email app on the market. What are you waiting for? Now you can access all your inboxes (Gmail, Outlook, AOL and more) in one place. Never delete an email again with 1000GB of free cloud storage.

.

__,_._,___

[rti4empowerment] UP CIC उस्मानी ने लीक की गोपनीय सूचना:सख्त उपराष्ट्रपति ने मुख्य सचिव को पत्र लिख जताई नाराजगी

जावेद उस्मानी के खिलाफ ऍफ़.आई,आर. के लिए न्यायालय जायेंगी समाजसेविका उर्वशी शर्मा

Friday, January 27, 2017

[rti4empowerment] Pawar KO Vibhushan ka haar

This is unbelievable!Sharad Pawar gets the Padma Vibhushan! We are anointing corruption! Mr Modi has not just reneged on every election promise of his!He has effectively murdered every one of them!
Regards
Urvi Sukul Singh

Get Outlook for Android

__._,_.___

Posted by: urvi sukul singh <usukulsingh@hotmail.com>